60 वर्षीय किसान लापता,गुमशुदगी दर्ज
रामपुर, मई 10 -- पिछले सात दिनों से लापता चल रहे 60 वर्षीय किसान के मामले में पुलिस ने किसान के दामाद की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा का है।गांव निवासी किसान देवकीनंदन बीती दो मई की रात बिना बताए घर से चले गए थे।इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।परिजनों को जब उनके वापस न लौटने की चिंता हुई तो उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।हताश होकर किसान के दामाद वीरेंद्र पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस किसान की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.