60 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 12 -- नवादा में 60 वर्षीया महादलित परिवार की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की बतायी जाती है। घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से देर रात उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया। इधर, मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैना गांव के 40 वर्षीय विलोचन सिंह के रूप में की गयी है। वह सुधीर सिंह का बेटा बताया जाता है। परिजनों का आरोप है कि महिला आरोपित के घर धान रोपनी की मजदूरी मांगने सुबह करीब 08 बजे गई थी। इसी दौरान उसके साथ घर में दुष्कर्म किया गया। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.