हापुड़, मार्च 7 -- सिटी प्लाजा में एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम द्वारा नि:शुल्क दांत उपचार शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 60 लोगों के दांतों की एक्स-रे द्वारा जांच की गई। उन्हें उचित परामर्श और उपचार की जानकारी दी गई। डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर दांतों की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। दांत हमारे स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी अनदेखी कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। क्लब अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि एलायंस क्लब समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे शिविर लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होते हैं। सचिव माधव बंसल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से क्लब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ.अनिल बाजपेई एवं मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.