मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा की ओर से गुरुवार को साईं एमेश्वर सरन कोठीवाल हॉस्पिटल हार्ट एंड न्यूरो सेंटर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कोठीवाल डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर के दौरान करीब 60 लोगों की निशुल्क एनीमिया जांच की गई, जबकि 24 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। शाखा अध्यक्ष अनूप कुमार बंसल ने कोठीवाल डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ. केके मिश्रा, प्रिंसिपल डॉ. स्वतंत्र कुमार अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा का सहयोग के लिए आभार जताया। शाखा सचिव डॉ. रोमिल सिंघल ने रक्तदाताओं, विद्यार्थियों, चिकित्सकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डॉ. समर्थ अग्रवाल, डॉ. रवि मदान, डॉ. ध्रुव खन्ना, डॉ. ग...