मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- पारू। कर्मवारी में सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।    थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित शंभू मांझी है। दो दिन पहले छापेमारी के दौरान शंभू के घर से 60 लीटर देसी शराब बरामद हुई थी। मौके से शंभू फरार हो गया था। पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...