खगडि़या, मार्च 26 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान एक कारोबारी को 60 लीटर देसी शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नगर पंचायत के खैरा बासा निवासी संजय शर्मा का पुत्र दिलखुश कुमार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को बेलदौर पुलिस की एक टीम दिवागश्ती पर निकली हुई थी। इसी क्रम में तिलाठी गांव में संचालित दूध संग्रहण केंद्र के निकट उक्त युवक को संदिग्धावस्था में देखकर उसकी जांच करने की कोशिश की तो, वह भागने लगा। पर, पुलिस के घेराबंदी से बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस ने जब जांच की तो उसके बाइक पर 60 लीटर देसी शराब लोड पाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी उक्त शराब को कहीं से खरीदकर अपने घर बिक्री करने के लिए ले जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...