हाजीपुर, फरवरी 16 -- चेहराकलां । सं.सू. मद्य निषेध टीम के सहयोग से कटहरा थाने की पुलिस ने रसूलपुर फतह गांव के चंवर से 60 लीटर देशी शराब के साथ बनाने का उकरण भी बरामद किया। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में तीन धंधेबाज वहां से भाग निकले। सअनि पिन्टू कुमार के बयान पर स्थानीय चौकीदार द्वारा पहचान करते हुए उसी गांव के तीन धंधेबाज क्रमशः अरविंद, ब्रजेश एवं मिथुन सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि छापेमारी में वहां से उजला पॉलीथिन एवं प्लास्टिक के गैलन में 60 लीटर देशी शराब के अलावा बनाने का सामान, गैस सिलेंडर, चुल्हा, बर्तन आदि बरामद कर जब्त कर ली गई है। उधर, आरोपियों की धड़पकड़ अभियान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.