मधेपुरा, जून 21 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। राज्य में लगातार अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध प्रशासन के सख्त रवैया अपनाये जाने के बाबजूद शराब तस्कर का मनोबल काफी बढ़ता ही जा रहा है। महीनों से पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्कर के विरुद्ध किये गये कारवाई में जब्त शराब का विनिष्टीकरण प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें शुक्रवार को उदाकिशुनगंज थाना परिसर में महीनों से जब्त देशी चुलाय शराब का विनिष्टीकरण किया गया। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार एवं मद्द निषेध विभाग के अधिकारियो की मौजूदगी में 60 लीटर देशी चुलाय शराब का विनिष्टीकरण किया गया। विनिष्टीकरण के दौरान पुअनि राजेश कुमार,अलका कुमारी, एस आई प्रवीण कुमार, दरोगा रमेश यादव समेत दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 9 शराब भट्ठी ध्वस्त, 276 लीटर शराब बरामद यह भी पढ़ें- कटिहार: 42 लीटर विदेशी व चुलाई शराब बरामद ...