बदायूं, जनवरी 29 -- दातागंज, संवाददाता। प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और जन-जन की अगाध श्रद्धा के केंद्र देवस्थान अस्थल मंदिर की तस्वीर अब बदलने वाली है। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह के विशेष प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार की बंधन योजना के तहत मंदिर के शौंदर्यीकरण एवं विकास के लिएRs.60 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत बजट के माध्यम से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े कार्य कराए जाएंगे। मुख्य रूप से यहां एक विशाल और आधुनिक सत्संग हॉल का निर्माण होगा, जहां सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ बैठकर आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए आधुनिक फर्नीचर (बेंच आदि) और मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक लाइटिंग (प्रकाश व्यवस्था) का कार्य कराया जाएगा। धार्मिक धरोहर संरक्षित विधायक रा...