रामपुर, अप्रैल 12 -- मानसून को लेकर नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। पालिका की ओर से सफाई कर्मियों और मशीनों से नालों की तलीझाड़ सफाई शुरू कर दी है। शहर में मौजूदा समय में 43 वार्डों में लगभग चार लाख की आबादी बसर करती है। आबादी के बीच 35 बड़े,58 मझोले और 60 छोटे नाले-नालियां गुजर रहे हैं। हर बार बारिश होती है तो कुछ घंटों में ही शहर जलमग्न हो जाता है और नाले-नालियां भी लबालब होने से शिल्ट और कचरा सड़कों पर आ जाता है। शहर के अंदर जल निकासी के लिए कोई जगह नहीं बनी। लिहाजा जलभराव की स्थिति गंभीर रूप ले लेती है। जलभराव की समस्या को देखते हुए शहर में बने छोटे-बडे और मझले नालों की सफाई नगर पालिका प्रशासन 60 लाख रुपये से कराएगा। इसको लेकर नगर पालिका ने सफाई अभियान शुरू करा दिया है। जिन क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या से अधिक है वहां विशेष ध्या...