लखनऊ, नवम्बर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने वाले 60 लाख छात्रों को अब कठिनाई नहीं होगी। सर्वर डाउन होने और तकनीकी गड़बड़ी के चलते छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख अब बार-बार बढ़ानी नहीं पड़ेगी। तकनीकी रूप से ऑनलाइन सिस्टम को दुरुस्त किया गया है। जिससे विद्यार्थी अब आसानी से फॉर्म भर सकेंगे। सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी व अल्पसंख्यक श्रेणी के विद्यार्थियों को अभी तक सर्वर डाउन होने और तकनीकी गड़बड़ी के चलते कठिनाई का सामना करना पड़ता है। देर रात तक विद्यार्थियों को फॉर्म भरने व बॉयोमीट्रिक के माध्यम से सत्यापन कराने के लिए संस्थानों में बैठना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। वर्ष 2024-25 के छूटे हुए छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन के लिए दो-दो बार तारीखें बढ़ानी पड़ी। यही नहीं वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.