काशीपुर, जून 6 -- काशीपुर, संवाददाता। राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति की ओर से आयोजित सम्मान सम्मेलन में 60 राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और उनके अधिकारों को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। शुक्रवार शाम श्री अग्रवाल सभा भवन में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ घोषित आंदोलनकारी नरपत सिंह राजपूत, राजेंद्र पाल और शोभित कुमार के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के मुद्दे पर समिति की कोर कमेटी ने आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर ली है। यह भी पढ़ें- 60 राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारियों को दिया गया सम्मान प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर ने कहा कि समिति काशीपुर ...