अररिया, मार्च 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस रविवार को संध्या गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से ला रहे 60 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली की भारत नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र सिकटी मुसहरी होकर भारतीय क्षेत्र में शराब का खेप जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर बोरा की तलाशी लेने पर 60 बोतल अर्थात 18 लीटर नेपाली शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर सुगानन्द सदा पिता जहेली सदा ड़िठौरा कॉलोनी वार्ड संख्या 14 का रहने वाला बताया जाता...