बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- 60 फीट चौड़ा मजिदपुर पईन हुआ 10 फीट, की पटवन हुई प्रभावित गाइडवॉल लगाने से कम हुई पईन की चौड़ाई, किसानों को हो रही फजीहत सीएम सचिवालय ने लघु सिंचाई प्रमंडल से मांगा जवाब फोटो: मजितपुर: मजिदपुर पईन में बनायी गयी गाइडवॉल। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। खेतों तक हर हाल में सहजता से पानी पहुंचे इसके लिए सरकारी स्तर पर मिशन मोड में कार्य जारी है। कुछ विभागों की लापरवाही के कारण आहर-पईन की चौड़ाई को कम की जा रही है। सदर प्रखंड के मजिदपुर पईन की भी यही दास्तां है। 60 फीट चौड़ा पईन में गाईडवॉल बनाकर चौड़ाई 10 फीट कर दी गयी है। मजीदपुर, करिंगापुर, जियर, इटौरा व रहमानपुर गांव के किसानों को इसकी जानकारी होने के बाद सदमे में हैं। कई गांवों में फसलों का पटवन प्रभावित हो रहा है। पटवन की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने सीएम नीतीश कुमार...