कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कमालपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में करीब 60 बिजली पोल धराशायी हो गए, जबकि नौ ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे उपकेंद्र से जुड़े लगभग चार दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।बुधवार अपरान्ह आई तेज आंधी व बारिश के दौरान कमालपुर विद्युत उपकेंद्र के 60 विद्युत पोल टूट गए वहीं नौ ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उपकेंद्र के अवर अभियंता राजपत रजक ने बताया कि आंधी तेज थी, जिसके चलते विद्युत नेटवर्क को व्यापक नुकसान पहुंचा है। विभागीय कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन प्रभावित क्षेत्र बड़ा होने और क्षति अधिक होने के कारण सभी स्थानों पर तुरंत आपूर्ति बहाल करना चुनौतीपूर्ण ...