भागलपुर, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बड़ी हाट और अन्य जगह से शुक्रवार की देर रात 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सबौर थाना क्षेत्र का मानू सिंह और औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना का अमन कुमार शर्मा है। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि 16 ग्राम लगभग 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...