60 घंटे से अंधेरे में ग्रामीण, बिजली बहाली को लेकर बढ़ा आक्रोश
गंगापार, जून 11 -- मंगलवार और बुधवार को आई तेज आंधी एवं बारिश ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के दौरान कई स्थानों पर विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जिससे बुदौना, जगदीशपुर चांधन, मंसूराबाद, नारेपार बुदौना समेत आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 60 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली न रहने से पेयजल संकट गहराने लगा है। मोबाइल फोन चार्ज करने, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक घरेलू कार्यों में भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी की तबाही से दूसरे दिन भी नहीं मिली बिजली, गर्मी से लोग बेहाल उमस भरी गर्मी के बीच रातें भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील तिवारी 'रुद्र' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.