एटा, फरवरी 27 -- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में वर्ष 2025 में 60 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त होने के दावे किए हैं। ग्राम पंचायतों के टीबी मुक्त दावों का सत्यापन करने के लिए शुक्रवार को राज्य स्तर से टीम एटा पहुंची। टीम ने जिला स्तरीय जिला क्षयरोग अधिकारी डा.सतीश चंद्र नागर सहित अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया है। शुक्रवार को राज्य स्तर से आयी टीम में शामिल स्टेट पीपीएम अधिकारी आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में टीबी मुक्ति के लिए दिए गए दावों का सत्यापन की जांच हो रही है। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर शीघ्र ही जिलाधिकारी से 60 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। 24 मार्च को ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगा। निरीक्षण टीम में आदर्श श्रीवास्तव के साथ मानवेंद्र सिंह ने ...