लखीसराय, जून 13 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के नीरपुर स्थित इफको के ई-बाजार में शुक्रवार को 60 किसानों ने अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराई। इन किसानों को जांच का प्रतिवेदन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद दिया गया। इसके साथ किसानों को नैनो खाद के प्रयोग करने की सलाह दी गई। नैनो यूरिया, नैनो डीएपी नैनो कॉपर, नैनो जिंक सागरिका, जैव उर्वरक आदि की जानकारी दी गई तथा रासानिक खाद के कम से कम प्रयोग करने की सलाह दी गई। जैव उर्वरक से मृदा के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रशिक्षु शम्मी कुमार, प्रबंधक जगदीश यादव अमित कुमार, आदित्य कुमार एवं अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नैनो उर्वरकों के प्रयोग के लिए ऊन सहकारी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...