साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। जिला उद्यान कार्यालय की ओर से अभिसरण के माध्यम से जेएसएलपीएस के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। उद्यान विकास योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत यह कार्यक्रम हुआ। यह प्रशिक्षण पतना प्रखंड के कुल 60 सखी मंडल किसानों के लिए आयोजित किया गया था। समापन पर सहायक निदेशक उद्यान, दुमका दयानंद प्रसाद, मोदी कोला पंचायत के मुखिया धर्मू मालतो व पतना प्रखंड के बीपीएम राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किसानों के बीच मशरूम उत्पादन से संबंधित किट एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर सहायक निदेशक उद्यान दयानंद प्रसाद ने कहा कि मशरूम की खेती कम लागत एवं कम भूमि में की जा सकने वाली लाभकारी कृषि गतिविधि है। इसके मा...