सराईकेला, जुलाई 21 -- खरसावां। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मंगलवार को कुचाई प्रखंड की गोमियाडीह के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में 60 किसानों के बीच निःशुल्क उड़द बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दलहन उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस अवसर पर किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज उपलब्ध कराए गए। वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, समय पर बुआई, फसल प्रबंधन की जानकारी भी दी गई। मौके पर बीटीएम राजेश कुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों का सत्यापन करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों को बीज की गुणवत्ता, समय पर बुआई और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: 200 किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण उन्होंने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चला...