जौनपुर, मई 14 -- जौनपुर, संवाददाता। दिन में तेज धूप, उमस भरी गर्मी और करीब 40 के आसपास तापमान था। शाम को अचानक चार बजे से मौसम बदलने लगा और पांच बजे बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। थोड़ी ही देर में जिला मुख्यालय जौनपुर सहित ग्रामीण इलाकों में बूंदाबादी होने लगी। चालीस से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी की वजह से कई जगह लोगों के छप्पर उड़े तो कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति भी कई घंटे तक बाधित रही। यह भी पढ़ें- भीषण आंधी-बारिश से मीरगंज अस्त-व्यस्तआंधी के कारण नुकसान जंघई से मछलीशहर मार्ग पर बभनियांव तक करीब एक दर्जन पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। रेलवे प्लेटफॉर्म के आसपास भी पेड़ गिरने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मछलीशहर क्षेत्र में कई आम के बागों को नुकसान पहुं...