भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली व बाहर से आने वाली लंबी दूरी की मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के भार के अनुसार तेजी से पटरी बदलने का काम शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म संख्या एक से छह नंबर प्लेटफॉर्म की पटरी बदलने का काम किया जायेगा। यह पटरी अब 60 किलो वाली होगी, ताकि अभी जो ट्रेनें चल रही हैं वह पहले की ट्रेनों से अधिक वजन की हो रही हैं। इसके लिए पटरी बदलने का काम हो रहा है। अभी तक एक से लेकर छह नंबर के जितनी दूर तक प्लेटफॉर्म की लंबाई है वहां तक 52 किलो का लगा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...