रुडकी, जनवरी 4 -- कोतवाली रुड़की पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाधयाय ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसी के चलते सोलानी पुल पार करने के बाद हरिद्वार रोड से कलियर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तौकीर निवासी माहीग्रान बन्दा रोड, रुड़की के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.