हापुड़, मई 4 -- ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट रहा है। इस कारण यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। घंटे प्लेटफार्म पर बैठ यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को भी आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। सोमवार को आनंद विहार से सुलतानपुर जाने वाली सुलतानपुर सद्भावना एक्सप्रेस 28 मिनट, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्टेशन 3.45 घंटे, दिल्ली से कासगंज जाने वाली कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 मिनट, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी 13 मिनट, बापूधाम मोतीहारी से आनंद विहार जाने वाली चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 6.8 घंटे, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस 21 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 1.55 घंटे, सहरसा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर गरीब रथ एक्सप...