बदायूं, जून 26 -- मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को छह किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया। सहसवान कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में चल रही नियमित चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राम प्रकाश पुत्र हरी सिंह निवासी गांव अल्लीपुर टप्पा हवेली सहसवान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की।आरोपी को इंडियन पेट्रोल पंप स...