प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। बिजली विभाग में राजस्व नुकसान पर अब सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू हो गई है। भारी लाइन लॉस और बिजली बिलों की कम वसूली से विभाग को होने वाले नुकसान के लिए अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। इसी क्रम में यमुनापार के भीरपुर उपकेंद्र से जुड़े मुंगारी फीडर पर करीब 6.69 करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान के मामले में एसडीओ समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस विभाग से खुली जांच कराने की संस्तुति की गई है। यह भी पढ़ें- अधिक लाइन लॉस पर जांच के आदेश से भड़के जूनियर इंजीनियर्सराजस्व हानि पर रिपोर्ट विभागीय रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में 33/11 केवी भीरपुर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी मुंगारी फीडर पर 84.01 प्रतिशत तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानि दर्ज की गई। इ...