6.60 लाख रुपये की धनराशि के दुरुपयोग में ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड
अमरोहा, मई 14 -- अमरोहा, संवाददाता। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने जोया ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी देवेश कुमार को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई 6.60 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने के आरोप में की गई है। डीपीआरओ ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्राम पंचायत मुबारकपुर नूरी में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक लगभग 6.60 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप है। जांच अधिकारी को जांच के समय पत्रावली भी उपलब्ध नहीं कराई गई। कार्यालय से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। अपने पद के सापेक्ष दायित्वों का निर्वहन न करना एवं निरंतर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- जांच में दोषी पाए जाने पर ऐंचोली ग्राम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.