नई दिल्ली, मार्च 19 -- ब्रिटिश स्टाइल और स्पोर्टी परफॉर्मेंस का शानदार मेल पेश करते हुए मिनी (Mini) ने भारत में अपनी खास एडिशन कार मिनी कूपर S विक्ट्री एडिशन (Mini Cooper S Victory Edition) लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत Rs.57.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जो 1965 के ऐतिहासिक मोंटी कार्लो रैली (Monte Carlo Rally) जीत को ट्रिब्यूट देता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति ला रही नई अफॉर्डेबल एंट्री लेवल कार, Rs.4 लाख से कम होगी कीमत! 18-इंच का JCW अलॉय व्हील्स डिजाइन की बात करें तो यह कार पहली नजर में ही दिल जीत लेती है। इसका चिली रेड (Chilli Red) कलर, सफेद स्ट्राइप्स और '52' रेसिंग नंबर इसे एकदम रेसिंग कार जैसा लुक देते हैं। साथ ही '1965' बैज और 18-इंच JCW अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी...