मोतिहारी, मार्च 6 -- पीपराकोठी। किशुनपुर वार्ड संख्या-05 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। जिसमें 6.59 लाख नकदी के साथ शराब और शराब बनाने वाली मशीन बरामद किया गया। तस्कर फरार हो गए। सदर 2 डीएसपी जीतेश पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में किशुनपुर के रंजय कुमार और संजय राय के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब बनाने और उसकी पैकिंग से संबंधित कई उपकरण मिले। पुलिस ने 26 लीटर स्पिरिट से भरा एक गैलन, स्पिरिट पैकिंग की लोहे की मशीन, 100-100 ग्राम के 19 पाउच और पाउच बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक रैपर जब्त किए। कार्रवाई में एक बाइक और एक स्कूटी भी जब्त की गई। जब्त किए गए वाहनों की जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान अवैध शराब के धंधे से जुड़ी 6.59 लाख नकद भी बरामद हुई। आरोपितों का पूर्व में भी आपराध...