6.50 लाख देने के बाद 48 दिनों से बंद घर खुला
मधुबनी, मार्च 18 -- झंझारपुर। पूरे परिवार के साथ बेघर होकर जिंदगी गुजारने का दर्द क्या होता है, यह झंझारपुर आरएस निवासी संजय कुमार राय से बेहतर शायद ही कोई जानता हो। बैंक ऋण के बकाये को लेकर सरफेसी प्रक्रिया के तहत दंडाधिकारी की मौजूदगी में 28 जनवरी को उनके घर में ताला जड़ दिया गया था। जिसके बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। संजय कुमार राय पर यूनियन बैंक का करीब 15 लाख रुपये बकाया था। उन्होंने किसी तरह कर्ज लेकर 5 लाख रुपये जमा भी किए, लेकिन इसके बावजूद कोई राहत नहीं मिली। आर्थिक तंगी के कारण शेष राशि की व्यवस्था नहीं हो पाने से परिवार लगातार दर-दर की ठोकरें खाता रहा। लगातार बैंक अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार 48 दिनों के लंबे इंतजार के बाद 17 मार्च को समाधान निकला।यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.