गुवाहाटी, मई 19 -- भारतीय चयनकर्ताओं ने पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और राजस्थान के मानव सुतार की कलात्मक खब्बू स्पिन गेंदबाजी को ध्यान में रखते हुए छह जून से शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। छह फीट और पांच इंच लंबे बरार को 14 जून से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली है। दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वनडे टीम में स्थान बनाया है। स्पिन गेंदबाजी में हर्ष दुबे सुतार का साथ देंगे। ये दोनों अक्षर पटेल (जिन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है) और अनुभवी रविंद्र जडेजा (जिन्हें आराम दिया गया है) की जगह टीम में शामिल किए गए हैं। जानिए, राष्ट्रीय टीम के दरवाजे तक ...