बिहारशरीफ, मार्च 18 -- मधुबनी में जाली नोटों के बड़े रैकेट का हुआ खुलासा हरनौत, निज संवाददाता। मधुबनी जिला की सदर थाना की पुलिस ने 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढारी गांव निवासी स्व. फोकन साव के पुत्र सूर्यदेव कुमार उर्फ सूरज कुमार के रूप में हुई है। मधुबनी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जाली नोटों की डिलीवरी की सूचना पर टीम का गठन कर मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास से सूर्यदेव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से जाली नोट बरामद किये गये। इधर, मुढ़ारी गांव के लोगों ने उसकी गिरफ्तारी पर आश्चर्य जताया है। ग्रामीणों के अनुसार, सूर्यदेव गांव में हलवाई का काम करता था, लेकिन वह भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। कर्ज चुकाने और अधिक पैसे कमाने की लालच मे...