गौरीगंज, अगस्त 20 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान के कर्मियों व अन्य लोगों द्वारा संगठित रूप से एसबीआई के साथ ऋण खातों के जरिए की गई 6.40 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मुख्य कार्यालय कक्ष को सील कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर की स्थिति का जायजा लिया और सीलिंग की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई।गौरतलब है कि 18 अगस्त को एसबीआई शाखा अमेठी के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर संस्थान के प्रबंधक, निदेशक, प्रधानाचार्य, कार्यालय सहायक, सहायक समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ 6.40 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह भी पढ़ें- अमेठी में एसबीआई की शाखाओं से 6.40 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की विवेचना इंस्पेक्टर संजीव कुमार कर रहे हैं। गु...