आदित्यपुर, मई 1 -- चांडिल, संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत विधायक सविता महतो ने 6.32 करोड़ से चांडिल प्रखंड क्षेत्र में चार सड़कों के सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखी। सभी सड़कों की चौड़ाई 12 फीट होगी। विधायक ने बताया कि चांडिल स्टेशन मोड़ के पास से रावताड़ा तक 1.5 किमी सड़क का निर्माण 1 करोड़ 4 लाख लागत से, मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिदा तक 5.5 किमी सड़क का निर्माण 2 करोड़ 8 लाख से, चौका-कांड्रा रोड के पालगम से रायडीह तक 2.6 किमी सड़क 1 करोड़ 91 लाख तथा काशीडीह मोड़ से सिंगाती तक 2 किमी सड़क 1 करोड़ 29 लाख से बनाई जाएगी। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर करें। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, जिला पार्षद सविता मार्डी, जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.