अररिया, फरवरी 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार को रहटमीना गांव से एक युवक को 6.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही युवक के पास से नगदी 4810 सहित एक स्मार्ट मोबाइल भी जब्त किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली की रहटमीना गांव में एक युवक गुमटी में स्मैक का बिक्री कर रहा है। सूचना की जानकारी एसपी को देने के साथ ही बीडीओ नेहा कुमारी को दी गई। इसके बाद बीडीओ को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर एक विशेष छापेमारी दल का गठन करने के बाद सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंचा। पुलिस गाड़ी को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस युवक को पकड़ कर तलाशी लेने पर जींस पैंट के पॉकेट से उजला पन्नी में स्मैक के साथ नगद 4810 रुपैया व एक स्मार्ट मोबाइल जब्त किया गया। वजन करने ...