हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद के 6,11,439 किसानों के खातों में कुल 122.288 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। आधार से लिंक बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि पहुंचते ही किसानों में खुशी छा गई। उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, जिससे वे समय पर खेती से जुड़े जरूरी कार्य कर सकें। इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि से किसान बीज, उर्वरक और अन्य कृषि निवेश आसानी से खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि समय पर आर्थिक सहायता मिलने से किसानों को फसल उत्पादन की तैयारी करने में सहूलियत मिलती है। इससे खेती के कार्य समय से पूरे हो पाते हैं और उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है। उत्पादन बढ़ने से किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.