सोनभद्र, जुलाई 31 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के युवा अंजनी कुमार ने फौज के जवानों और शहीदों का नमन करते हुए नया रिकार्ड कायम किया है। एनसीएल कर्मचारी श्रवण कुमार के देश भक्ति से ओतप्रोत इस युवा पुत्र 28 जुलाई 2026 को भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में हाथ में तिरंगा लेकर बिना रुके 40.01 किलोमीटर की मेगा तिरंगा दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।जीपीएस ट्रैकर के अनुसार अंजनी ने यह दूरी 6 घंटे 11 मिनट में पूरी की, जबकि पूरी दौड़ का यूट्यूब लाइव प्रसारण 6 घंटे 37 मिनट तक चला। सत्यापन के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स आईबीआर में आवेदन भी दर्ज कराया है। अंजनी कुमार ने बताया कि यह दौड़ किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए नहीं, बल्कि भारतीय सेना के वीर जवानों और देश के अमर शहीदों के सम्मान में समर्पित है। उनका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशास...