मधुबनी, सितम्बर 21 -- मधुबनी, निसं। पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की सेवा एवं सुशासन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला परिसदन में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी पवन जायसवाल, सांसद डा. अशोक कुमार यादव, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, बच्चा बाबू कामत और देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इसके अलावा आईसीडीपी डीपीओ ललिता कुमारी, डीपीएम जीविका, ...