संभल, जुलाई 4 -- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह (अप्रैल, मई और जून) के सापेक्ष तीन किलोग्राम चीनी भी रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य विभाग के अनुसार अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल) निःशुल्क मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक अंत्योदय कार्ड पर तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से वितरित की जाएगी, जिसके लिए कुल 54 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, पात्र गृहस्थी (पीएचएच) कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न (तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल) निःशुल्क वितरित किया जाएगा। खाद्य विभाग ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में पोर्टेबिलिटी सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे लाभार्थी किस...