कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत14 अप्रैल तक घर-घर सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जबकि 15 अप्रैल को सभी विद्यालयों में विशेष नामांकन दिवस आयोजित होगा। अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में चल रहे इस अभियान के तहत वर्ग एक में नामांकन योग्य सभी बच्चों को चिन्हित कर स्कूल से जोड़ने पर विशेष फोकस किया गया है। सर्वे के दौरान शिक्षकों, शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज कर्मियों को वार्डवार जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने कहा कि जिले के प्रत्येक पोषक क्षेत्र में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों क...