6 सुपरवाइजर किए गए कार्यमुक्त
पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बालाजी के 6 सुपरवाइजर को कार्य मुक्त कर दिया है। 7 मई को पलामू के उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया था। निर्देश के आलोक में शुक्रवार को अधीक्षक ने बालाजी के सुपरवाइजर प्रभात सिंह, प्रेमनाथ दूबे, सतीश पांडेय, आशुतोष सिंह, देवराज तिवारी, एवं अर्जुन सिंह को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- केजीएमयू के एडिशनल प्रोफेसर छेड़छाड़ का दोषी यह भी पढ़ें- यूपी में लापरवाह दर्जनों डॉक्टरों पर गाज, पांच बर्खास्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.