नई दिल्ली, मार्च 31 -- आईपीएल 2026 के लिए संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें बीते साल हुए ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा के साथ एक्सचेंज ट्रेड डील के तहत टीम में 18 करोड़ रुपये में शामिल किया गया। सीएसके में आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संजू सैमसन धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम का मुख्य चेहरा होंगे। इस बीच इस नए स्टार को प्लेइंग 11 में शामिल करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला खेला, जिसमें संजू का बल्ला खामोश रहा। इस मैच में संजू सिर्फ 7 गेंदों में 6 रन ही बना सके और उन्हें तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने क्वीन बोल्ड कर दिया। यह भी पढ़ें- बड़े शॉट्स खेलने के लिए प्रेरित करते हैं, वैभव ने अपनी पारी का क्रेडिट किसे दिया इस तरह सस्ते से आउट होने के साथ...