नई दिल्ली, मई 16 -- Vodafone idea result: संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 51,970 करोड़ रुपये रहा। यह लगभग छह वर्षों में कंपनी का पहला मुनाफा है। वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 7,167 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अब सोमवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर में हलचल की उम्मीद है। बता दें कि इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर की कीमत बीएसई इंडेक्स पर 12.96 रुपये है। बीते शुक्रवार को शेयर 13.34 रुपये के स्तर तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।मुनाफे की क्या है वजह? वोडाफोन-आइडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह मुनाफा मुख्य रूप से देनदारियों में राहत के कारण हुआ है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि दू...