नई दिल्ली, मार्च 15 -- लगता है कि Huawei एक बार फिर पूरे दमखम के साथ भारतीय बाजार में कमबैक करने की तैयार कर रही है। 2020 से, हुवावे ने भारत में कोई भी नया स्मार्टफोन या टैबलेट लॉन्च नहीं किया है, हालांकि इस दौरान उसने देश में कुछ वियरेबल्स जरूर जारी किए। अब, भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक नए टीजर से हिंट मिलता है कि हुवावे लगभग छह साल बाद भारतीय टैबलेट बाजार में वापसी की तैयारी कर सकता है। टीजर में टैबलेट की झलक देखने को मिल रही है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...Huawei ने Flipkart के जरिए भारत में एक नए टैबलेट के लॉन्च का हिंट दिया दटेकआउटवलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Flipkart पर हुवावे की तरफ से एक नया टीजर सामने आया है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट आने वाला है। हालांकि, इस माइक्रोसाइ...