पिथौरागढ़, अक्टूबर 29 -- India-China Border Trade: छह साल के लंबे इंतजार और कूटनीतिक गतिरोध के बाद बहाल हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार करीब तीन महीने ही चल सका। वर्ष 2019 से कोरोना और भू-राजनीतिक तनाव के चलते ठप पड़ा यह ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार चीनी प्रशासन की लेटलतीफी के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। अब चीन के तकलाकोट मंडी से भारतीय व्यापारी अपना कारोबार समेटकर स्वदेश लौट आए हैं। भारत और तिब्बत (चीन) के बीच सदियों पुराना यह पारंपरिक व्यापार हर साल एक जून से शुरू होकर 31 अक्तूबर तक यानी पांच महीने चलता है,पर इस बार कूटनीतिक और प्रशासनिक औपचारिकताओं में फाइलें उलझने के कारण अनुमति अगस्त में मिली। अगस्त के शुरुआती दिनों में भारतीय व्यापारियों का पहला दल ऐतिहासिक लिपुलेख दर्रे के रास्ते तकलाकोट पहुंचा। तब तक आधे से अधिक कारोबारी स...