नई दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। कड़कड़डूमा अदालत ने उसकी जमानत याचिका को ठुकरा दिया है। पुलिसकर्मी पर पिस्तौल ताने हुए तस्वीर वायरल होने के बाद मार्च 2020 में उसे गिरफ्तार किया गया था। शाहरुख के खिलाफ फरवरी 2020 में जाफराबाद पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कई लोगों में शाहरुख पठान भी एक प्रमुख चेहरा था। इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने...