पंचकुला, नवम्बर 5 -- हरियाणा के स्कूल में 6 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से मारने वाला 8 साल का लड़का 'हिंसक वीडियो गेम' खेलने की लत का शिकार निकला है। ऐसे वीडियो गेम, जिनमें सामने वाले को बुरी तरह चोट पहुंचाई जाती है और मारने वाले को नंबर मिलते हैं। ये सारी बातें आरोपी लड़के के पिता के वकील मनबीर सिंह राठी ने बताई हैं। इस जानकारी के सामने आने पर लड़के के माता-पिता से कहा गया है कि वे बच्चे को मोबाइल फोन से दूर रखें।बच्चे ने खुद बताया हिंसक गेम खेलता था एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मनबीर सिंह राठी ने बताया- बच्चे ने पूछताछ में बताया कि वह अपने मोबाइल फोन पर आक्रामक और हिंसक गेम्स खेलता था। इन गेम्स में बच्चे वर्चुअल कैरेक्टर्स और चीजों पर हमला करते हैं और पॉइंट्स कमाते हैं। वे जितना ज्यादा हमला करते हैं, उन्हें उतने ही ज्यादा पॉइंट्स म...