गुरुग्राम, जनवरी 22 -- साइबर सिटी के सेक्टर-77 इलाके में बुधवार शाम सरेराह अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुराने लेनदेन के विवाद में दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय का रास्ता रोका, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में डालकर फरार हो गए। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपियों को मानेसर इलाके में नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।SPR रोड पर फिल्मी ड्रामा घटना बुधवार शाम साढ़े पांच बजे की है, जब डिलीवरी ब्वॉय अपने काम से जा रहा था। सेक्टर-77 के पास एसपीआर (Sothern Peripheral Road) पर दो कारों ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया। कारों से उतरे बदमाशों ने बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीछे आ रही एक अन्य कार में सवार लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडि...