नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Indira Ekadashi 2026 date : इंदिरा एकादशी पर विशेष रूप से विष्णु भगवान की विधिवत पूजा उपासना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखने और श्री हरि विष्णु का ध्यान करने से पापों का नाश हो जाता है। इस साल की इंदिरा एकादशी का व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा उपासना करने से मन मांगी इच्छा पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी कब है, पूजा की विधि और महत्व - 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, विधि और महत्व इंदिरा एकादशी व्रत में ध्यान रखें ये बात इंदिरा एकादशी व्रत को रखने वाले व्यक्ति को आहार, बर्ताव, इंद्रियों और चित पर संयम रखना जरूरी माना जाता है।इंदिरा एकादशी कब है? आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी...